Site icon OmExpress

सद्भावना परिवार एवं शिव सेवा मण्डल के संयुक्त तत्वावधान मे आज हुआ वैक्सीनेशन कैंप

–18 से 44 वर्ष के 400 लोगों को लगी कोविशील्ड
जयपुर। सद्भावना परिवार व शिव सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में महारानी रिसोर्ट, मानसरोवर में लगाये गए वैक्सीनेशन कैम्प में 18 से 44 वर्ष के 400 लोगो को कोविशील्ड वैक्सीन लगाई गई व साथ ही सभी को पर्यावरण को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से एक पौधा व सैनिटाइजर भी संस्था की तरफ से सप्रेम भेंट किया गया।
शिविर में सद्भावना परिवार के अध्यक्ष मनोज पांडे, मोहन गोयल, मुकेश जायसवाल, चंद्रशेखर जैमिनी, गणेश शर्मा, राजू कटारा, करण बरार, नीरज गर्ग, महेंद्र गर्ग, अशोक शर्मा, एडवोकेट मनमोहन गुप्ता, सीए सुनील खांडल, सीए ओम रूपानी, नरेंद्र गुप्ता, देवेश गुप्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version