Site icon OmExpress

सनराइज स्कूल में हो रही ऑनलाइन गतिविधयां

बीकानेर । ‌सनराइज अकादमी माध्यमिक विद्यालय रानी बाजार द्वारा लोक डाउन के नियमों का पालन करते हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक, क्रियात्मक मनोरंजनात्मक स्वास्थ्यवर्धक आनलाइन गतिविधियों का आयोजन प्रधानाध्यापिका इंदिरा बालेचा के द्वारा लगातार किया जा रहा है। उनका कहना है कि बच्चे देश का भविष्य है और इस कठिन दौर में सकारात्मक सोच के साथ भारतीय संस्कारों से उन्हें जोड़ें रखते हुए उनके समय का सदुपयोग करना आवश्यक है इसलिए बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “कोरोना से जंग योगासन के संग ” में योग करने की शिक्षा दी गई जिसमें बच्चे नियमित योगासन और प्राणायाम कर स्वयं भी स्वास्थ्य का लाभ
‌ ले रहे हैं और दूसरों को स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।

प्रधानाध्यापिका ने बच्चों का सहयोग करने और उन्हें ऑनलाइन से जोड़े रखने के लिए अभिभावकों का आभार जताया।

Exit mobile version