Site icon OmExpress

सपा के महानगर अध्यक्ष ने किया खुशहाल दिवस का शुभारंभ

आगरा/शमसाबाद। शमसाबाद में गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुशहाल दिवस मनाया गया। जिसमें दंपत्ति की काउंसलिंग की गई। परिवार नियोजन के सभी स्थाई व अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं की खून की जांच की गई।सपा के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने फीता काटकर शुभारंभ किया।उन्होंने बताया कि भारत में जनसंख्या वृद्धि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए हमारी गवर्नमेंट को पारिवारिक दंपत्ति को अच्छी से अच्छी चीजें घर घर जाकर दंपत्ति तक पहुंचनी चाहिए।और घर-घर जाकर लोगों को बताना चाहिए। इस अवसर पर संगिनी आशाएं परिवार नियोजन काउंसलर रेनू तोमर कमलेश शशि प्रताप राठोर शेर सिंह राठौर रविकांत छोटू सिंह मनीष राठौर आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version