Site icon OmExpress

सफलता हमारा परिचय दुनिया को करा दी है और असफलता हमें दुनिया का परिचय कराती है :चामुंडा नवयुवक मंडल

OmExpress Magazines

– नेनाराम सिरवी – ओम एक्सप्रेस

पाली।पाली जिले के ग्राम पंचायतधणा ग्राम में शनिवार को सुमेरपुर के लाडले विधायक जोराराम कुमावत की उपस्थिति में चामुंडा नवयुवक मंडल द्वारा विश्वव्यापी महामारी के चलते दिन-रात मानव जीवन को बचाने के लिए सेवा दे रहे सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारी शिक्षा विभाग के संपूर्ण अधिकारी पुलिस प्रशासन के संपूर्ण अधिकारी ग्राम पंचायत संबंधित प्रशासनिक अधिकारी को आज चामुंडा नवयुवक मंडल द्वारा सम्मानित किए गए जिसमें विधायक जोराराम कुमावत विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित पाली जिले के भाजपा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नारायण कुमावत भाजपा जिला मंत्री पूनम सिंह परमार भाजपा मंडल अध्यक्ष सांडेराव महिपाल सिंह जोधा ग्राम पंचायत के सरपंच पेमाराम सीरवी सहित जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सोशल डिस्टेंस की पालना करते हुए सामान्य पूर्वक सम्मान समारोह रखा गया जिसकी अध्यक्षता सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने की चामुंडा नवयुवक मंडल ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी के चलते कोराना योद्धाओं का सम्मान आगामी समय के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय में रहेगा इनका सम्मान भी हमारे जीवन की रक्षा के प्रमुख स्रोत बनेंगे और चामुंडा नवयुग मंडल ने बाहर से पधारे हुए जनप्रतिनिधियों का आभार जताया एवं उन्होंने बताया कि निरंतर दिनोंदिन बढ़ रही कोराना वायरस की महामारी से हमें स्वयं को जागरूक रहना होगा आज विधायक जोराराम कुमावत ने बताया कि विश्वव्यापी महामारी का सबसे महत्वपूर्ण उपचार सामाजिक दूरी बनाए रखें और इसी प्रकार कोराना योद्धाओं का सम्मान करें

Exit mobile version