Site icon OmExpress

सब्जी पर कुल्ला करना पड़ा महंगा धारा 188 के तहत कार्यवाही

बीकानेर, 29 अप्रेल। स्थानीय सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता आशीष सांखला द्वारा बेची जाने वाली सब्जी पर मुंह में पानी भर कर उस पर कुल्ला करना महंगा पड़ा, जब उसका फोटो वायरल होते होते जिला मजिस्ट्रेट जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम तक पहुंच गया ।

गौतम ने तत्काल फोटो को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल मीणा को व्हाट्सएप किया और कहा कि पूरे मामले की जांच कर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। सब्जी विक्रेता की पहचान आशीष सांखला के रूप में होने के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग द्वारा गंगाशहर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। यहां धारा 188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version