Site icon OmExpress

सब खैरियत है….मुकेश पूनिया

OmExpress 7 Years


-:अटकलें तेज,चर्चाओं का बाजार गरम
गहलोत मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि जुलाई में गहलोत सरकार के मंत्री मंडल में उथल पुथल हो जायेगी,इसमें कई नये चेहरे शामिल किये जायेगें और नॉन रिस्पोंस वाले कई पुराने मंत्रियों को ठंडे में लगा दिया जायेगा। बताते हैं कि इसके लिये फॉर्मूला भी तय हो गया है। जिन मंत्रियों को ठंडे में लगाया जाना है उनके नाम फिलहाल तो जाहिर नहीं किये गये है,लेकिन तय माना जाना रहा है कि इनमें ज्यादात्तर सचिन लॉबी वाले चेहरों किनारे किया जायेगा। फिलहाल मंत्री मंडल में शामिल होने के लिये हमारे बीकानेर संभाग से खाजूवाला सॉब ने भी जोर आजमाइस शुरू कर दी है,वहीं ओबीसी कोटे से सादुलशहर सॉब भी अच्छा रिस्पांस दिखा रहे है। वैसे मंत्री बनने की दौड़ में नाम तो कई सामने आ चुके है,लेकिन सबसे ज्यादा भारी पलड़ा बसपा से कांग्रेस में शामिल होने वालों का लग रहा है,जो जिन्होने कई मौकों पर सीएम अशोक गहलोत की नैया पार लगाई है। इस मामले में खासतौर से चर्चा इस बात को लेकर है कि मंत्री मंडल में होने वाले उथल-पुथल के बाद सचिन लॉबी का पलड़ा थोड़ा कमजोर पड़ जायेगा,मगर फिलहाल सब खैरियत है।


-: सीएम ने खोल दिये एसीबी के हाथ!
प्रदेश की नौकरशाही में बढ रही बेईमानी की लत से आहत सीएम अशोक गहलोत ने आखिरकार एसीबी के हाथ खोल ही दिये है। राजस्थान को भ्रष्टाचार में जीरों टोलरेंस बनाने के लिये सीएम की ओर से दी गई पूरी छूट के बाद एसीबी की फौज अब अपना जौहर दिखाने के लिये तैयार हो गई है,वहीं इसकी मार से बचने के लिये प्रदेशभर में बेइमानी जमात के नौकरशाहों भी सावचेत हो गये है। सीएम की छूट के बाद एसीबी अब उन अफसरों की संपति और खाते खंगालेगी जो अपनी आय से ज्यादा कमाई कर सात पीढियों का भविष्य संवारने में जुट

Exit mobile version