Site icon OmExpress

समस्या का समाधान होने पर ग्रामीणजनो ने मंत्री का जताया आभार

लक्ष्मणगढ़,ओम दैया-उपखंड के क्षेत्र ग्राम कस्बा बठोठ की ढाणी चारण तथा मालियों की ढाणी में आज ग्रामिणजनों द्वारा टुबेल व टंकी का शुभारम्भ किया। पानी पीने की बड़ी समस्या को दूर करने पर ग्रामीणजनों ने दूरभाष पर शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार जताया।

गांव के सामाजिक कार्यकर्ता रामवतार पारीक व नारायण सिंह कविया ने बताया की पंचायत की चारणों व मालियों की ढाणी तथा कब्रिस्तान जोड़ी में पीने के पानी की बड़ी समस्या का निदान वहां पर बनी नयी टुबेल व टंकी का विधिवत उद्घाटन ग्रामीणजनो की उपस्थिति में शुरू किया गया। इस दौरान ग्रामीणजनो ने शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा को इन ढाणीयों में पानी पीने की समस्या समाधान कार्यो के लिए आभार धन्यवाद व्यक्त किया।दूरभाष पर ग्रामीणजनों की ओर से राध्येश्याम पारीक व हरीराम ढाका ने वीर लोठजी जाट के इतिहास को शिक्षा पाठयक्रम में जोड़ने की भी मांग की। इस मौके पर रामकुमार ढाका,महावीर मेघवाल,करीमा सिखा,बिजु सैनी सहित काफी ग्रामीणजन उपस्थिति रहे।

Exit mobile version