Site icon OmExpress

समाजवादी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आदेश पर किया जमकर आंदोलन

आगरा/शमसाबाद। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर किसानों के समर्थन में आन्दोलन करते हुए राजकुमार राठौर ज़िला उपाध्यक्ष एवं राजेन्द्र राठौर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सपा। राजकुमार राठौर ने बताया कि जब तक किसान विरोधी बिल केन्द्र सरकार वापिस नहीं ले लेती जब तक समाजवादी पार्टी मोदी सरकार का विरोध करती रहेगी। राजेंद्र राठौर ने कहा कि जबसे मोदी योगी की सरकारें आई हैं तब से दलित पिछड़े किसान सब परेशान हैं हम समाजवादी लोग योगी मोदी सरकार को जनता के सहयोग से उखाड़ने का काम करेंगे। प्रदर्शन में मौजूद रहे। सौरभ शर्मा, हरनरायन् वर्मा, ऐदल कुशवाहा, नीटू यादव, मनीष राठौर, सुलेखा श्रीवास्तव, असलम खान आदि सैकडों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version