Site icon OmExpress

समाज सरोकारों से जुड़े कार्यो में सबका साथ मिलता है – इन्द्रा श्रीमाली



-नारीशक्ति ने धूमधाम से मनाया गणेश उत्सव

बीकानेर,। स्थानीय उस्ता बारी के अन्दर गणेश उत्सव के अवसर पर गणेश दरबार में श्रीमाली समाज महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा श्रीमाली ने कहा कि हमें आध्यात्मिक पर्वों के साथ-साथ समाज हितों से भी जुड़ना चाहिए। जब हम सामाजिक सरोकारों के कार्य करते हैं तो सभी का साथ मिलता है तभी हम सशक्त समाज की कल्पना कर सकते हैं। श्रीमाली समाज महिला मण्डल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला ने कहा कि आज पूरे देश में नारी सशक्तिकरण पर बात हो रही है, इससे श्रीमाली समाज कैसे अछूता रह सकता है ? समाज की नारियों को समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए जिससे समाज और सुदृढ हो सके।
संवाद का यह अवसर था श्रीमाली समाज की सहसचिव डिम्पल श्रीमाली द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव कार्यक्रम का। इस अवसर पर गणेश जी के भजन, वंदन, पूजा एवं फूलों द्वारा होली खेली गई।
डिम्पल श्रीमाली ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान समाज अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रा श्रीमाली को भागीरथी श्रीमाली ‘नैनीजी’ द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती शशिकला का श्रीमती गायत्री देवी ने अंगवस्त्र ओढाकर सम्मान किया तथा सावन क्विन अनामिका का स्वागत विष्णुकांता श्रीमाली ने अंगवस्त्र ओढाकर किया।
इस अवसर पर समाज की कई गणमान्य नारीशक्ति जिसमें उमादेवी, विजयलक्ष्मी, अनिता, गायत्री व्यास, अन्नपूर्णा, शालू, रेणु, अनू, अनिता, ऋतु, वर्षा, चित्रबाला, स्नेहलता, ललिता, चंद्रकला, पूजा, वैजयन्ती माला, बेबी, दमयन्ती, विनू उपस्थित रहे।

Exit mobile version