Site icon OmExpress

सम्भागीय आयुक्त औद्योगिक मीटिंग ली , उद्योगपतियों ने किया अभिनंदन

बीकानेर।सम्भागीय आयुक्त द्वारा प्रथम बार औद्योगिक मीटिंग लेने पर उद्योगपतियों ने किया अभिनंदन औद्योगिक समस्याओं हेतु आयोजित जिलास्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण समिति की मीटिंग में प्रथम बार सम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा द्वारा मीटिंग लेने पर बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति सदस्य रमेश अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया ।जिस पर सम्भागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने प्रतिक्रया देते हुए बताया कि बीकानेर का यह रिवाज रहा है कि प्रथम मुलाक़ात पर अभिनंदन कर स्वागत किया जाता रहा है । इस अवसर पर जिला कलक्टर नमित मेहता, अतिरिक्त सम्भागीय आयुक्त ए.एच. गोरी, अति. जिला कलक्टर बलदेव राम धोजक, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र मंजू नैन गोदारा एवं अलग अलग विभागों के अधिकारी व जिले के अलग अलग क्षेत्रों के औद्योगिक संगठन भी उपस्थित हुए ।स्वागत एवं अभिनन्दन पश्चात औद्योगिक संगठनों ने बीकानेर के औद्योगिक विकास के आड़े आ रही समस्याओं से अवगत करवाया ।

Exit mobile version