Site icon OmExpress

सम्भाग स्तर पर राजस्थान गौ सेवा संघ गौशाला जयपुर और जोधपुर सर्वश्रेष्ठ गौशाला से होगी सम्मानित

जयपुर (ओम एक्सप्रेस)। राजस्थान गौ सेवा संघ दुर्गापुरा गौशाला और कन्हैया गौशाला जोधपुर को संभागीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ गौशाला के रूप में चयनित कर गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने के अवसर पर राजस्थान गौ सेवा संघ के अध्यक्ष पवनकुमार बोहरा जैन ने समस्त कार्यकारणी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं गौ सेवा संघ के वयोवृद्ध मार्गदर्शक त्रिलोक चंद गोलेछा , ट्रस्टी मधुसूदन व्यास , क्षेत्रीय संयोजक श्राजकुमार भंडारी , पूर्व उपाध्यक्ष आशा बोथरा , पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ब्रिगेडियर नरेंद्र मल सिंघवी , समस्त कर्मठ कार्यकर्ता गण , समस्त दानदाता गण , शुभचिंतकों को बहुत-बहुत साधुवाद एवं सभी का बहुत-बहुत आभार । आप सभी के सामूहिक प्रयत्न से ही गौ सेवा का श्रेष्ठ कार्य हो रहा है। ज्ञात रहे कि राजस्थान के यशस्वी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा वर्ष 1954 में स्थापित राजस्थान गौ सेवा संघ गौ धन सरंक्षण में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है तथा गौ उत्पादों से औषधियों सहित कई नवोन्मेषी कार्य भी कर रहा है।

Exit mobile version