Site icon OmExpress

सरकारी विद्यालयों में अनियमितता को लेकर छात्र राजद एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

प्रशांत कुमार सिंह.

त्रिवेणीगंज(सुपौल)

प्रखण्ड क्षेत्र के विद्यालयों में मासूम मूलभूत सुविधाओं से महरूम रहकर ही किताबों में अपने भविष्य की इबारत लिखने को मजबूर है.आदेशों के बावजूद भी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को पूरा की दिशा में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है

.विद्यालयों में पेयजल और शौचालयों व मध्यान भोजन की हालत खस्ता बनी हुई है मगर शिक्षा विभाग के अधिकारी महज कागजी खाना पूर्ति के जरिए ही सभी स्कूलों में व्यवस्था दुरुस्त होने का राग अलाप रहे है.सोमबार को जिला छात्र राजद अध्यक्ष ई.प्रवेश प्रवीण के द्वारा त्रिवेणीगंज एसडीओ विनय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर सरकारी विद्यालयों की व्यवस्था को सुदृढ करने सहित प्रखण्ड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मध्यान भोजन,शौचालय,पेयजल में हो रहे धांधली पर रोक लगाने के लिए विद्यालयों का जांच कर दोषी शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करने की भी मांग की हैं.उन्होंने कहा कि ज्ञापन में कहा कि मध्यान भोजन में हो रहे धांधली को लेकर कई बार अधिकारी को ज्ञापन दिया गया हैं लेकिन इसका कोई फलाफल नही हुआ हैं. इस मौके छात्र राजद के सभी प्रतिनिधि मौजूद थे.

Exit mobile version