Site icon OmExpress

सरकार के आदेश को नजरअंदाज कर रहे लोग

-हटिया पर जूटे सैकडों लोग ,प्रशासन उदासीन

ओम एक्सप्रेस ब्यूरों (सुपौल)

वैश्विक महामारी को लेकर पीएम के संबोधन का अभी 24 घंटा भी नहीं बिता है और लोग सरकारी आदेश की अवहेलना शुरू कर दी है।

यह नजारा पिपरा थाना क्षेत्र के सखुआ गांव के बड़की पोखर का है जहां सैकडो की संख्यां में लोग ग्रामीण हाट पर सामानों की खरीदारी में जुट गए हैं।करीब चार घंटे से लगी इस भीड़ को देखने के लिए प्रशासन का कोई भी अमला नहीं जा सका है खास बात ये है कि भीड़ बढ़ती ही जा रही है लेकिन इस दिशा में जिम्मेदार प्रशासन अनभिज्ञ है लोगों ने बताया कि इस बात की सूचना प्रशासन को दी गई लेकिन बाबजूद इसके कोई पहल नहीं किया जा सका है।

अब सवाल उठता है कि जिस भीड़ को लेकर सरकार चिंतित है उस भीड़ को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन पहल क्यों नहीं कर रही।यही हाल रहा तो कोरोना से बचने के सरकार के सारे उपाय धरे के धरे रह जाएंगे.प्रशासन को चाहिए कि अविलंब इस दिशा में पहल कर भीड़ को हटाने का काम करे ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके।

Exit mobile version