रोहतक । हरियाणा किसान कांग्रेस के वाइस चेयरमैन संदीप हूडा ने जारी ब्यान में कहा कि शांतिमय तरीके से आंदोलन कर रहे किसानों को जिस तरह भाजपा जजपा सरकार ने अलोकतांत्रिक तरीके से रोकने का प्रयास किया है, उससे यह बात पुख्ता हो गई है कि सत्ताधारी अपनी हठ के कारण किसी का भी अहित कर सकते हैं। तीन कृषि कानूनों का विरोध करना किसानों का अधिकार हैं। किंतु भाजपा सरकार ने भोले-भाले किसानों को आतंकवादी समझकर जिस तरह औच्छे तरीकों से रोकने का प्रयास किया है, उसके कारण जन-जन के जहन में आक्रोश बढ़ गया है। पंजाब और हरियाणा के किसान हक की इस लड़ाई में दिल्ली की ओर आगे बढ़ चुके हैं किसान कांग्रेस का कार्यकर्ता तन-मन-धन के साथ धरती पुत्रों के लिए समर्पित रहेगा।संदीप हुडडा ने कहा कि प्रजातांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा आन्दोलन किसानों का संवैधानिक अधिकार है। सरकार उनके इस अधिकार को छीनने का काम कर रही है। शांतिपूर्ण किसान आंदोलन को दबाना तानाशाही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन व अन्य किसान संगठनों का दिल्ली चलो आंदोलन किसानों में 3 कृषि क़ानूनों को लेकर बढ़ते असंतोष का द्योतक है। भाजपा सरकार जो दमनकारी नीति अपना रही है वो आगे चलकर उसे बहुत महँगी पड़ेगी। किसानों की बात सुनने की बजाय हरियाणा की भाजपा+जजपा सरकार तानाशाही करने पर उतर आई है। खुद किसानों का कहना है कि उनके दिल्ली कूच के ऐलान से डरी बीजेपी+जजपा गठबंधन सरकार के आदेश पर ही रात के अंधेरे में गिरफ्तारी की जा रही है। गिरफ्तारी की वजह पूछने पर पुलिस सिर्फ इतना ही बता रही है कि ऊपर से आदेश हैं। संदीप हुडडा ने कहा कि किसानों की एकजुटता के कारण भाजपा सरकार ने घुटने टेेके हैं। अब किसान दिल्ली में गर्जना करके सोये हुए सत्ताधारियों को जगाकर तीन कृषि कानूनों को वापिस लेने के लिए मजबूर कर देंगे।