Site icon OmExpress

सरकार लोगों की जेबों में डाल रही डाका : अभय चौटाला

चंड़ीगढ़। इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला का कहना है कि इंडियन नेशनल लोकदल एक पार्टी नही परिवार है। इस परिवार का हर सदस्य चौ. देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखता है। देवीलाल ने अपने जीवन में किसान, कमेरे और उस व्यक्ति की मदद की, जिन्हें राजनेताओं ने अछूता समझा था। उन्होंने ऐसे लोगों को विधानसभा का सदस्य बनाया जो केवल वोट डालना जानते थे। अभय सिंह चौटाला सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा को इनेलो की सदस्यता दिलवाने के लिए कालका पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने जो पौधा लगाया था, वह आज वटवृक्ष बन गया है। लॉकडाउन के दौरान लोगों को आने वाले दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार को जो काम करना चाहिए था उसकी जगह वह लोगों की जेब में डाके डाल रही है। चौटाला ने बताया कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला का कालका विधानसभा से काफी पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला ने उस समय यहां से पार्टी का उम्मीदवार उतारा था, जब यहां मौजूदा मुख्यमंत्री का बेटा विधानसभा चुनाव लड़ रहा था। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। इसका चेयरमैन भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि वह 16 से 18 मार्च तक कालका हलके का दौरा करेंगे और भाजपा की पोल खोलने का काम करेंगे। इस मौके पर पंचकूला जिलाध्यक्ष सतिंद्र सिंह टोनी, इनेलो वरिष्ठ नेता राजकुमार वाल्मीकि, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सीमा चौधरी, कालका हलका अध्यक्ष जरनैल जैली, चरण सिंह, लाभ सिंह, आरएस यादव, सतपाल सैणी मौजूद रहे।

Exit mobile version