Site icon OmExpress

सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व पीबीएम हॉस्पिटल के सुपर स्पेशिलिटि पर बोले विधायक सुमित गोदारा


जयपुर /राजस्थान विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन के नियम 295 के तहत विशेष उल्लेख प्रस्ताव में लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा ने बीकानेर संभाग के सबसे बड़े इंस्टिट्यूट सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के पीबीएम अस्पताल में केंद्र सरकार द्वारा 150 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनकर तैयार है ,जिसमें नेफ्रोलॉजी , गेस्ट्रोलॉजी ,न्यूरोलॉजी , न्यूरो सर्जरी जैसे विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक ( एम .सीएच .व डीएम ) कार्यरत होकर आम गरीब असहाय बीमार व्यक्ति को स्टेट ऑफ आर्ट फैसिलिटी जो वहां उपलब्ध व तैयार है उससे इलाज करेंगे , जहां पर इणडोर भर्ती मरीजों के लिए 180 बेड है तथा डायलिसिस व अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है ।

बीकानेर सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम जी मेघवाल के अथक प्रयासों से वर्ल्ड क्लास हेल्थ सेंटर के रूप में आज जनता के लिए 1 वर्ष से बनकर तैयार है । पर राज्य सरकार द्वारा इसे शुरू नहीं किया गया है , जबकि 6 से 7 लाख रुपये यहां मासिक बिजली का बिल आ रहा है क्योंकि जो आधुनिक मशीनें हैं उन्हें चालू रखना पड़ता है ।
सरकार राज्यपाल अभिभाषण में प्रश्न संख्या 2 बिंदु संख्या 5 पर राइट टू हेल्प की बात तो करती है और दूसरी तरफ राजनीतिक कारण से इस सेंटर को शुरू नहीं कर रही है जिससे बीकानेर संभाग का आमजन अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा है तथा उसे स्वास्थ्य संबंधी जो सुविधाएं मिलनी चाहिए वह नहीं मिल पा रही है । विधायक गोदारा ने कहा की ,” आपको देखा आप के वादे देखे ऊंची दीवार के लंबे साए

Exit mobile version