Site icon OmExpress

सरस्वती पूजा में डीजे पर रहेगा प्रतिबंध -थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार

प्रशांत कुमार,त्रिवेणीगंज(सुपौल)

सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाअध्यक्ष सुधाकर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लाइसेंस लेना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि पूजा कमेटी अपने 10 वोलेटियर की सूची के साथ थाना आएंगे। डीजे संचालक के साथ भी बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। समिति सदस्यों ने प्रशासन को अपने स्तर से सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने व प्रतिमा विसर्जन करने का भरोसा दिया।इस मौके पर राजस्व पदाधिकारी श्याम सुंदर,एसआई विनोद कुमार,बशिष्टमुनि राय,कॉ.जयनारायण यादव,व्यापार संघ के अध्यक्ष भुनेश्वरी साह,अरुण अग्रवाल,सलामत खान,शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी,राम सिंह,अशोक अगापित, नीलाम्बर निराला,मनोज सिंह आदि सहित प्रबुद्ध जन व निजी स्कूल के सभी शिक्षकगण मौजूद थे।

Exit mobile version