Site icon OmExpress

सरहदी जैसलमेर जिले में लगातार सक्रिय हैं कोरोना वारियर्स

जैसलमेर, /जैसलमेर जिले भर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय टीमें दिन-रात सौंपे गए दायित्वों के प्रति पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई हैं। जैसलमेर शहर के पास ग्रामीण बस स्टैण्ड पर मेडिकल टीम द्वारा सवा सौ से अधिक श्रमिकों की मेडिकल स्क्रीनिंग शुक्रवार आधी रात तक की गई।

मेडिकल स्क्रीनिंग का कार्य डॉ. महेन्द्र मीणा, डॉ. सत्यम् पालीवाल तथा अमित वासु आदि ने किया। स्क्रीनिंग किए गए ये सभी श्रमिक गुना (मध्यप्रदेश) के रहने वाले हैं तथा जैसलमेर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में काम से फुरसत पाकर आए हुए हैं।

Exit mobile version