Site icon OmExpress

सर्व दर्जी महासभा राजस्थान का प्रतिनिधि मंडल मिला मंत्रियों से

बीकानेर।रेल एवम कपड़ा मंत्री दर्शना बहन जरदोष का अ भा सर्व दर्जी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम प्रांतिय कार्यकारिणी समिति के आधिकारीयों द्वारा 7 सितम्बर को दिल्ली के टैक्सटाईल भवन में सम्मान किया गया ।राजस्थान के प्रांतिय अध्यक्ष भंवर लाल बडगुजर की टीम के कार्य माननीय पदाधिकारी राजकुमार कच्छावा बाबु लाल सोलंकी एवम राजेन्द्र बडगुजर आदि भी उक्त सम्मान समारोह में उपस्थित रहें । दर्शना बैन ने दर्जी समाज के घन्यवाद देते समय यह बताया कि मैं भाई नरेन्द्र मोदी एवम नढढ़ा साहब की आभारी हुँ जिन्होने मुझे समाज सेवा का यह स्वर्णिम प्रदान किया । उन्होंने नमों एप्प से सभी समाज बधुओं को जोडने ,सब श्रमिको की 12 रू वार्षिक दर से दुर्धटना बीमा कराने ,एवम केन्द्र सरकार की शिक्षा, छात्रवार्ति एवम ऋण योजना से दर्जी समाज को जोड कर उन्होंने लाभान्वित करने के लिए समाज को जागरूक करने का अनुरोध किया ।इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल माहेश्वरी ने भी सभी इकाईयों को जागरूक होकर भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का जन जन तक घर घर प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया ।

Exit mobile version