Site icon OmExpress

सलमान खान:काला हिरण शिकार मामले में सुनवाई दिसम्बर मे

जोधपुर: काला हिरण शिकार मामले में शुक्रवार बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की कोर्ट में पेशी होनी थी. लेकिन इस पेशी के पहले सलमान खान के वकील ने कहा कि वो कोर्ट नहीं आएंगे. इस मामले में अब अगली सुनवाई 19 दिसंबर को होगी !सलमान खान के अधिवक्ता ने उनकी ओर से कोर्ट में नियमित हाजरी माफी की अर्जी पेश की. इस पर कोर्ट ने सलमान की अर्जी को स्वीकार करते हुए उनको हाजिरी माफी दे दी !

यह है मामला:
फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान वर्ष 1998 में सलमान खान और सह कलाकारों पर कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार का आरोप लगा था. इसमें सलमान को दोषी मानते हुए सीजेएम देवकुमार खत्री की कोर्ट ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने इस मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू, सोनाली और दुष्यंत सिंह को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया था!

सलमान को मिली थी धमकी:
हालही में सलमान को सोशल मीडिया पर सोपू गैंग ने जान से मारने की धमकी मिली थी. 16 सितंबर को डाले गए इस फेसबुक पोस्ट में सोपू गैंग के गुर्गे गैरी शूटर ने सलमान की तस्वीर पर लाल क्रॉस का निशाना लगाया है. इसके साथ ही ये लिखा गया है कि भारतीय कानून सलमान को भले ही माफ कर दे लेकिन विश्नोई समाज ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है.

Exit mobile version