Site icon OmExpress

सवा दो लाख भोजन पैकेट वितरित कर चूकी है बीकानेर की जनता रसोई

बीकानेर-ओम एक्सप्रेस न्यूज- जनता रसोई को आज 56 वां दिन जनता की सेवा करते हुए पूरे हो जायेंगे। इन 56 दिनों में पीबीएम हैल्प कमेटी द्वारा संचालित बीकानेर की जनता रसोई केन्द्र से करीब सवा 2 लाख से अधिक भोजन पैकैट, 3.5 हजार ब्रेड पैकेट व 1000 बिस्किट पैकेट तथा 7000 हजार मास्क व 60 किट सुखा राशन किट व 18 क्विंटल आटे की रोटियां श्वानों कुत्तों व गायों के लिए वितरित की जा चूकी है।

इस जनता रसोई केंद्र को संचालित करने में बीकानेर के सेवाभावी नागरिकों ने बढचढकर भाग लिया है।इन 56 दिन में जनता रसोई केन्द्र से हजारों मेहमान मजदूरों को भोजन करवाया और फिर भोजन साथ देकर विदा किया है। जब भी फोन आता या मैसेज आता ,जनता रसोई केंद्र के कर्मवीर भोजन पहुंचाने हेतु दौड़ पड़ते, बीकानेर की जनता रसोई केन्द्र ने प्रत्येक मोहल्ले व कोने के जरुरतमंदों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया है।

Exit mobile version