Site icon OmExpress

सहाड़ा विद्यायक कैलाश त्रिवेदी का निधन , मुख्यमंत्री ने जताया शौक

भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से (MLA Kailash Trivedi) विधायक कैलाश त्रिवेदी का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान सुबह 8ः17 बजे निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। उन्हे कोरोना से पीडि़त होने के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया था। विधायक त्रिवेदी करीब एक माह पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद पहले भीलवाड़ा और बाद में जयपुर में उपचार ले रहे थे। उनके स्वास्थ्य में सुधार नही होने के कारण पिछले सप्ताह ही राज्य सरकार ने एयर एम्बुलेंस से गुरुग्राम मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करवाया था। वहां भी उनकी हालत में किसी तरह का कोई सुधार नहीं हुआ।

सहाड़ा, भीलवाड़ा से विधायक एवं कांग्रेस नेता श्री कैलाश त्रिवेदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। एक सजग जनप्रतिनिधि के रूप में स्व. श्री त्रिवेदी ने सदैव अपने क्षेत्र की जनता की आवाज उठाई। कांग्रेस पार्टी के लिए एवम क्षेत्र के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस बेहद कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों एवं उनके समर्थकों के साथ हैं, ईश्वर से प्रार्थना है उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( राजस्थान सरकार)

Exit mobile version