Site icon OmExpress

सांप काटने से बालक की मौत,परिजनों में कोहराम

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों) जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मचहा वार्ड नंबर 16 मे शनिवार की दोपहर जहरीला सांप काटने से ईलाज के दौरान 13 वर्षीय दिलकुश कुमार की अनुमंडलीय अस्पताल में मौत हो गई है। मृत बालक मचहा निवासी संजय शर्मा की पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि मृत बालक घर के अंदर चौकी पर सोया हुआ था, उसी समय समय चौकी से उतरने के समय मे बालक को जहरीली सांप काट लिया। जिसे परिजनों ने आनन- फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। वहीं बच्चे परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक का मां की रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version