Site icon OmExpress

सांसद निधि से तुरंत आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की

जयपुर,( दिनेश शर्मा” अधिकारी”)। सांसद निधि से गंभीर बीमारी से ग्रस्त एक 20 वर्षीय युवक की तुरंत आर्थिक मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।

उल्लेखनीय है कि सीकर जिले के अजीतगढ़ गांव के सुमेर योगी की किडनी संबंधी बीमारी के कारण वह निजी अस्पतालों में अपना इलाज नहीं करा पा रहा था इसी दौरान विप्र फाउंडेशन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हनुमान शर्मा एडवोकेट ने इस संबंध में स्वयं की तरफ से पहल करते हुए तुरंत ₹15000 की मदद की और एस एम एस हॉस्पिटल के यूरोलॉजी वार्ड में स्विफ्ट करवा कर संबंधित डॉक्टरों से इलाज करें करने का निवेदन किया साथ ही सांसद किरोडी लाल मीणा के प्रतिनिधि हनुमान खंडेलवाल से इस संबंध में पीड़ित की आर्थिक मदद करने के लिए संपर्क किया सांसद प्रतिनिधि खंडेलवाल ने अपने साथियों के साथ एस एम एस हॉस्पिटल पहुंचकर वार्ड के इंचार्ज और संबंधित डॉक्टर से संपर्क किया लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था इसी बीच योगी का निधन हो गया उनके परिजनों में 9 वर्षीय एक भाई, 14 और 17 वर्षीय दो बहनों के पास इतनी व्यवस्था नहीं थी कि वह उस पवित्र देह को अपने गांव ले जा कर उसका अंतिम संस्कार कर सके । इसी दौरान सांसद निधि से तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस व अन्य खर्चों सहित उनको गांव पहुंचाया गया।

Exit mobile version