Site icon OmExpress

साघ्वी श्री के देवलोकगमन पर गुणानुवाद सभा रविवार को

बाड़मेर। खरतरगच्छीय जैन संघ की वयोवृद्ध साध्वी प.पू. महत्तरापदा विनीता श्रीजी म.सा. का इन्दौर की धरा पर गुरूवार को रात्रि में अपने मोक्ष प्राप्ति के संकल्प एवं उद्देश्य को पूर्ण लगन व तन्मयता से प्राप्त कर देवलोकगमन हो गया। साध्वीश्री के चरणों में भावपूर्ण नमन श्रद्धांजलि हेतु जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ चातुर्मास समिति, बाड़मेर द्वारा रविवार प्रातः 9 बजे स्थानीय आराधना भवन में गुणानुवाद सभा आयोजित की जाएगी। यह जानकारी चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद संखलेचा ने दी।

Exit mobile version