Site icon OmExpress

साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में फंसा, दर्दनाक मौत

– सड़क पर गिरते ही गर्भवती महिला का सिर फटा, 4 माह पहले हुई शादी

पाली । सुमेरपुर में सोमवार को एक हादसे को देख सभी चौंक उठे। यहां एक 3 माह की गर्भवती महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के चक्के में फंस गया। इसके बाद सड़क पर गिरी महिला का सिर फट गया। आखिर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। महिला की उम्र 22 साल थी। जिसकी 4 माह पहले ही शादी हुई थी।
सुमेरपुर निवासी 22 वर्षीय शीतल की शादी 18 जुलाई 2021 को सांडेराव निवासी उसके ललितकुमार पुत्र भबूतमल सुथार से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई।

Exit mobile version