Site icon OmExpress

सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का पांचवा दिन अधिवक्ता कीर्ति सोनी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण हुआ

जोधपुर।कंचन कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज पांचवा दिन सफल रहा संस्था द्वारा यह सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर गेटवे कोचिंग सेंटर जोधपुर में आयोजित किया जा रहा है इस शिविर के दौरान पहले दिन ओपनिंग सेरेमनी से है शुरू हुआ जिसमें राजस्थान हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नाथू सिंह जी द्वारा ओपनिंग सेरेमनी के दौरान विद्यार्थियों को अपना अनुभव साझा कर उनका मार्गदर्शन किया। शिविर के दूसरे दिन रिफ्यूजी और पाक विस्थापित लोगों पर अधिवक्ता हनुमान सिहोल द्वारा चर्चा की गई इससे जुड़े कानून व कानूनी प्रक्रिया के बारे में बताया गया। तीसरे दिन विद्यार्थियों को पाक विस्थापित कॉलोनीयों का भ्रमण किया। और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए चौथे दिन रिहैबिलिटेशन सेंटर हाफ वे होम जोधपुर का भ्रमण किया।शिविर के पांचवे दिन इस लोगो के बारे में बताया जो नशे की हालत में घटनाओं को अंजाम देते है उनके द्वारा किए गए अपराध और भारतीय कानून के अंदर क्या प्रावधान है इसके बारे में अधिवक्ता कीर्ति सोनी द्वारा विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर संस्था सदस्यो रामू दुबे माहिप सिंह राहुल दबे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Exit mobile version