Site icon OmExpress

सादगी, सरलता और सौम्यता की प्रतिमूर्ति है गच्छाधिपति:- साध्वी कैवल्यप्रियाश्री

– गच्छाधिपति के जन्मोत्सव के पोस्टर का हुआ विमोचन

गच्छाधिपति का 68वां जन्म उत्सव पर कई कार्यक्रम होंगें आयोजित

ओम एक्सप्रेस न्यूज़ -बाड़मेर , ।जैन शासन की शान, सरल, सहज और मृदुभाषी राजस्थान दक्षिण दीपक, साहित्य दिवाकर, परम पूज्य अचलगच्छाधिपति, आचार्य भगवन्त श्री कलाप्रभसागर सूरीश्वर महाराज साहब के 68 वें जन्म उत्सव कार्यक्रम पोस्टर का विमेाचन बुधवार को साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री मसा, साध्वीश्री जिनप्रियाश्री मसा की पावन निश्रा एवं अचलगच्छ के संघ के अध्यक्ष सम्पतराज वड़ेरा तथा अयुप अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन की उपस्थिति में साधना भवन में सम्पन्न हुआ ।

पोस्टर विमेाचन अवसर पर साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री मसा ने कहा कि जैन शासन की शान, अचलगच्छ नायक, आचार्य भगवन्त कलाप्रभसागर सूरीश्वर मसा सादगी, सरलता, सहजता व सौम्यता की प्रतिमूर्ति है । हम सब कामना करते है कि वे दीघार्यु बने और स्वस्थ रहे ।

अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर के अध्यक्ष सम्पतराज वड़ेरा ने कहा कि अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर की ओर से गुरूदेवश्री के जन्म दिवस पर हरवर्ष की भंति इस वर्ष भी कई कार्यक्रमों का आयोजन रखा गया है । समस्त कार्यक्रम बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ आयोजित होंगे । जिसमें जीव-दया एवं शासन-प्रभावना को प्राथमिकता दी गई है ।

अचलगच्छ जैन युवक परिषद, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि गुरूदेव के 68वें जन्म उत्सव पर गुरूवार को प्रातः ठीक 10.00 बजे नन्दी गौशाला में गौसेवा, 11.00 बजे सांसियों का तला में जरूरतमन्द बच्चों में ज्ञान-प्रभावना तथा 11.30 बजे महावीर वाटिका गडरा मार्ग पर पौधारोपण किया जायेगा । वहीं दोपहर में साधना भवन में जिनालयों में प्रभु सेवा कर रहे पुजारियों का बहुमान व अभिनन्दन किया जायेगा, तत्पश्चात् ग्रीटिंग कार्ड लेखन प्रतियोगिता व सामूहिक सामायिक का आयोजन होगा । जिसमें श्री अचलगच्छ जैन श्रीसंघ, बाड़मेर, अचलगच्छ जैन युवक परिषद, चिन्तामणि पार्श्व बहु मण्डल, समयश्री बालिका मण्डल, चिन्तामणि समर्पित ग्रुप,बाड़मेर की ओर से समस्त कार्यक्रमों का आयोजन व संचालन किया जायेगा ।

इस दौरान ज्योतिष के जानकार प्रतीम जैन हालावाला, पार्षद दिनेश भंसाली, रक्षा मालू, कार्तिक, देशल छाजेड़ आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version