Site icon OmExpress

साध्वी कैवल्यप्रियाश्री आदि ठाणा-2 का मंगल विहार रविवार को

– रामजी का गोल की ओर करेंगे विहार

Omexpress बाड़मेर । परम पूज्य अचलगच्छ नायक, आचार्य भगवन्त श्री कलाप्रभसागर सूरीश्वर महाराज साहब की आज्ञानुवर्ती तपज्योति परम् पूज्य साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री व जिनप्रियाश्री महाराज साहिब का बाड़मेर चातुर्मास पूर्णाहूति के बाद रविवार को प्रातः 8.00 बजे श्री गुणसागर सूरी साधना भवन से रामजी का गोल के लिए विहार होगा ।अचलगच्छ जैन युवक परिषद, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि तपज्योति, सरल स्वभावी साध्वीश्री कैवल्यप्रियाश्री व जिनप्रियाश्री महाराज साहिब आदि ठाणा-2 का बाड़मेर नगर में चातुर्मास सानन्द व निर्वघ्न सम्पन्न करने के पश्चात् रविवार को सकल संघ के साथ गाजे-बाजे से प्रातः 8.00 बजे श्री आर्य गुण गुरूकृपा जैन तीर्थ रामजी का गोल की ओर विहार प्रारम्भ होगा । अमन ने बताया कि साध्वीद्व बाड़मेर से राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर कुर्जा, सनावड़ा, बाछडाउ, धोरीमन्ना मार्ग होते हुए रामजी का गोल पहुचेंगें । जहां पोष दशमी पर होने वाली आराधना में अपनी पावन निश्रा प्रदान करेंगें ।

Exit mobile version