Site icon OmExpress

साध्वी सौम्यगुणाश्री का प्रवचन आज से शुरू

बाड़मेर। काॅरोना महामारी तहत् लाॅकडाउन के चलते सरकारी एडवाइजरी के अनुसार गत 6 माह से धार्मिक पूजा स्थल बंद थे। अनलाॅकडाउन में धार्मिक आराधना-साधना स्थलों की सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलांइस के अनुसार छूट प्रदान के पश्चात् हमीरपुरा स्थित जिनकांतिसागर सूरि आराधना भवन में साध्वी सौम्यगुणाश्रीजी म.सा. के नियमित प्रवचन शुक्रवार से प्रतिदिन प्रातः 9.15 बजे 10.15 बजे तक चलेगें।

खरतरगच्छ जैन श्री संघ चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद संखलेचा व मिडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश छाजेड़ ने बताया कि गुरुवर्या सौम्यगुणाश्रीजी आदि ठाणा-4 के चातुर्मासिक प्रवचन शुक्रवार से प्रारम्भ हो रहे है जिसमें सरकारी एडवाइजरी के अनुसार आराधना भवन में आने वाले श्रद्धालु मास्क पहनकर ही प्रवेश करेगें सोश्यल डिस्टेंस का पूर्णतया पालन करेगें एवं सेनेटाइजर की उचित व्यवस्था आराधना भवन में की गई है।

Exit mobile version