Site icon OmExpress

सामायिक में 600 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने लिया भाग

– सामायिक में है जीवन की समस्याओं का सरल समाधान’’
– सकल जैन समाज का सामूहिक सामायिक का हुआ आयोजन

बाड़मेर । 05.01.2020 । अखिल भारत स्तर पर सकल जैन समाज की ओर से विशाल सामूहिक सामायिक का भव्य आयोजन किया गया । जिस कड़ी में रविवार को प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे तक श्री कान्तिसागरसूरि आराधना भवन में तेरपंथ युवक परिषद बाड़मेर, खरतरगच्छ युवा परिषद, अचलगच्छ जैन युवक परिषद, वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बाड़मेर तथा सकल जैन समाज बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया ।

श्री अचलगच्छ जैन युवक परिषद, बाड़मेर के अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि रविवार को अखिल भारतीय आह्वान पर प्रातः 9.00 बजे आराधना भवन में जैन समाज के गणमान्य नागरिकों व माताओं-बहिनों की उपस्थिति में सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया । जिसमें आधुनिकता की चकाचैंध में बेहताशा भागती जिन्दगी में आत्म-कल्याण एवं जीवमात्र के कल्याण को लेकर मोक्षदायी नवकार महामंत्र का जाप करते हुए सामायिक की गई । जैन समाज के सामूहिक सामायिक में 600 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं ने सामायिक का लाभ लिया । सकल जैन समाज को सुश्रावक डाॅ. रणजीतमल मालू ने विधिवत सामायिक सम्पन्न करवाई ।

सामूहिक सामायिक का आगाज अहिंसा के अवतार, श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जयघोष के साथ हुई तथा श्रावक-श्राविकाओं को सामायिक की महता बताई गई । कहा कि जीवन की तमाम समस्याओं का सरलतम हल सामायिक में छिपा है । भावपूर्वक की गई सामायिक हमेशा फलदायी होती है ।

तेरापंथ युवक परिषद, बाड़मेर के गौतमचन्द बोथरा ने बताया कि सामूहिक सामायिक के समापन पर सकल समाज की ओर से उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने प्रतिमाह के प्रथम रविवार को सकल समाज की ओर से सामूहिक सामायिक के आयोजन का संकल्प लिया । जिस क्रम में सकज जैन समाज बाड़मेर की आगामी सामूहिक सामायिक 2 फरवरी को प्रातः 9.00 बजे से 10.00 बजे तक श्रीकान्तिसागर सूरि आराधना भवन में आयोजित होगी ।

सामूहिक सामायिक के समापन पर मुकेश बोहरा अमन ने धन्यवाद ज्ञापित किया । सामूहिक सामायिक में बड़ी संख्या में जैन समाज के गणमान्य नागरिक, मण्डल व संस्थाओं के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा माताएं, बहिनें व युवासाथी उपस्थित रहे ।

Exit mobile version