Site icon OmExpress

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पल्लू को मिली आघात स्थिरीकरण इकाई (टी.एस.यू.)

नोहर। विधानसभा क्षेत्र के उपतहसील मुख्यालय पल्लू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को आघात स्थिरीकरण इकाई (ट्रोमा स्टेबिलाईजिंग यूनिट) यानि टीएसयू में क्रमोन्नत किया गया है। क्षेत्र के विधायक अमित चाचाण ने ग्रामीणों की मांग पर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से व्यक्तिगत मुलाकात कर मांग की थी। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवायें निदेशालय की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के 40 टीएसयू स्थापित किये गये है। इससे मेगा हाईवे पर पल्लू के आस पास घटित होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। क्षेत्रवासियों ने टीएसयू स्वीकृत होने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा क्षेत्र के विधायक अमित चाचाण का आभार जताया है।

Exit mobile version