Site icon OmExpress

सामुहिक 108 दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ का आयोजन शुक्रवार को

दस वर्ष बाद फिर से आई वो शुभ घड़ी
संवत आठे दोय हजारा, आसो तेरस शुक्रवारा।
शुभ मूर्हूत वर सिंह लग्न में, पूरण किनो बैठ मग्न मे।
26 सितम्बर, बाड़मेर। शहर के श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ आराधना भवन में चातुर्मासिक आराधना के अंतर्गत परम पूज्य गणाधीश पन्यास प्रवर विनयकुशल मुनिजी म.सा. की निश्रा हर दिन सुबह प्रवचन, जप-तप का कार्यक्रम धूमधाम से चल रहा है।

खरतरगच्छ चातुर्मास व्यवस्था समिति के उपाध्यक्ष मांगीलाल धारीवाल व मिडिया प्रभारी चन्द्रप्रकाश बी. छाजेड़ ने बताया कि खरतरगच्छ की राजधानी बाड़मेर नगर में चातुर्मास में होने वाली विविध आराधनों को लेकर 27 सितम्बर, शुक्रवार को परम पूज्य गणाधीश पन्यास प्रवर विनयकुशल मुनिजी म.सा. की निश्रा में विश्व शांति, संघ एकता, शांति व समृद्धि की कामना की भावना के साथ प्रातः 6.00 बजे स्थानीय आराधना भवन में संगीतमय सामुहिक 108 दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इस भव्य अनुष्ठान में सभी को सहभागी बनने का अह्वान किया गया है,

अनुष्ठान में भाग लेने वाले आराधक अपने साथ में 36 मिश्री, 36 लोंग, 36 इलायची लेकर गये। आज तक हम उसी दादा गुरूदेव इकतीसा पाठ को हमेशा करते है। ओर दादा गुरूदेव हमें आज भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चमत्कार देखने को मिलता है। इस आने वाली आसोज वदी 13 शुक्रवार को सिंह लग्न भी है यह एक साथ वर्षों बाद एक साथ आता है इस आने वाली 27 सितम्बर शुक्रवार को यह शुभ दिन है जिस दिन पूर्व में छड़ीदार गोपालजी ने गुरू इकतीसा लिखकर भट्टारक यतिवर्य आचार्य श्री विजयेन्द्रसूरीजी म.सा. को अर्पित किया जो शुक्रवार सिंह लग्न में संघ के बीच में सभी के सामने बोला गया, जो आज सभी जगह श्रद्धा से पढ़ा जाता है।

ऐसा अवसर 2009 में आया था। उसके बाद इस 27 तारीख को वो शुभ दिन है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ युवा शाखा बाड़मेर, जिनकुशल भक्ति मंडल, खरतरगच्छ युवा परिषद, जिनशासन युवति मंच अपनी सेवाएं है।

Exit mobile version