Site icon OmExpress

सालासर यात्रा के दौरान राज्यपाल थावरचंद गहलोत को की अभियान पर लिखित पुस्तक भेंट

– यह पहल सराहनीय पहल हैं -: राज्यपाल थावरचंद गहलोत

बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान के सयोंजक कवि हरीश शर्मा व सह-सयोंजक आकाश झुरिया ने की कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात

लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) ।बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान के सयोंजक कवि हरीश शर्मा व सह-सयोंजक आकाश झुरिया ने सालासर आगमन पर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात कर उन्हें अभियान पर लिखित पुस्तक भेंट की एवं अभियान को लेकर चर्चा की। बेटा पढ़ाओ – संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने कहा कि यह एक सराहनीय पहल हैं और बेटे-बेटी दोनों को पढ़ाना अतिआवश्यक हैं एवं पढ़ाने के साथ-साथ संस्कारित करना अतिआवश्यक है। इसी क्रम में अभियान के संयोजक कवि शर्मा व सह-संयोजक आकाश झूरिया के द्वारा हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, बालाजी गोशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, कमल पुजारी, मनोज पुजारी, प्रेम पुनिया (एसपी ऑफिस चूरू), फतेहपुर सीओ राजेश, थाना स्टाफ श्रीकिशन, महेंद्र, पत्रकार मुकेश, पत्रकार बलवान सैन सहित अनेकों गणमान्यजनों को अभियान पर लिखित पुस्तक भेंट की। इस दौरान मंदिर कमेटी के पुजारी सदस्य महानुभावों ने भी अभियान की सराहना की। इस अवसर पर हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, परमेश्वर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, बालाजी मंदिर पुजारी अनुज पुजारी, कमल किशोर पुजारी, मनोज शर्मा, जीतमल शर्मा, अजय पुजारी, सुरेश पुजारी, तरूण पुजारी, बबलू पुजारी, संजय पुजारी, नागरमल पुजारी, कमल पुजारी, परमेश्वर शर्मा, शिवांश शर्मा, सालासर उप तहसीलदार डॉक्टर सुरेंद्र भास्कर, प्रेम पुनिया (एसपी ऑफिस चूरू) सहित अनेकों सदस्य महानुभाव मौजूद रहें।

Exit mobile version