Site icon OmExpress

साहू हो सकते है राजस्थान एसीबी के नए डीजी

जयपुर (महेश झालानी )भ्रस्टाचार निरोधक ब्यूरो का अगला डीजी कौन होगा, इस पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है । वर्तमान डीजी आलोक त्रिपाठी इसी 30 सितम्बर को सेवानिवृत होने वाले है । इनका पद 88 बैच के आईपीएस अधिकारी उत्कल रंजन साहू के संभालने की चर्चा है । इनकी जून, 24 में सेवानिवृति है ।

वर्तमान डीजी आलोक त्रिपाठी भी सरकार के काफी विश्वस्त अधिकारी माने जाते है । एसीबी में इन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है । अगर भूपेंद्र सिंह की ओर से स्वेच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन नही किया जाता तो इनका राजास्थान लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनना तय था । अब इनको मानव अधिकार आयोग में भेजे जाने की संभावना है ।

उड़ीसा निवासी साहू दो बार एसीबी में रह भी चुके है । पहले चर्चा थी कि एसीबी के वर्तमान एडीजी एमएन दिनेश को कार्यवाहक डीजी बनाया जा सकता है । लेकिन आईपीएस अधिकारियों के आंतरिक असन्तोष को देखते हुए राज्य सरकार उत्कल रंजन साहू को यह पद सौप सकती है । कुछ जानकारों का यह भी मानना है कि बीएल सोनी को यहां पदस्थापित कर किसी और को जेल की जिम्मेदारी देने की चर्चा है ।

जहां तक आलोक त्रिपाठी का सवाल है, अगर भूपेंद्र सिंह स्वेच्छिक सेवानिवृति के लिए आवेदन नही करते तो त्रिपाठी का आरपीएससी का चेयरमैन तय माना जा रहा था । अब इनको मानव अधिकार आयोग में भी भेजा जा सकता है । सदस्य का एक पद रिक्त है ।

Exit mobile version