Site icon OmExpress

सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यशाला 5 मई को


बीकानेर।बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने बताया कि भारत सरकार के राजपत्र दिनांक 11 मार्च 2021 में पर्यायवरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार की अधिसूचना अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर दिनांक 1 जनवरी 2022 एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर 1 जुलाई 2022 से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है । इस संबन्ध में जिला कलक्टर की उपस्थिति में बीकानेर जिला उद्योग संघ औद्योगिक क्षेत्र रानीबाजार में दिनांक 5 मई 2022 को प्रातः 10 बजे सिंगल यूज प्लास्टिक पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

Exit mobile version