Site icon OmExpress

सिकंदरा में केमिकल और सोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग- देखे वीडियो

– करोड़ों का नुकसान दहशत में लोग किन कारणों से लगी आग जांच का विषय

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 स्थित सुधीर धर्म कांटे के पास उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक केमिकल और सोल बनाने वाली दो फैक्ट्री में भीषण आग लग गयी। दोनों फैक्ट्री ने आग का विकराल रूप ले लिया और धुंए के काले-काले गुबार आसमान में नजर आने लगे। दो फैक्ट्री में लगी भीषण आग से आसपास के लोग घबरा कर गए और अपनी जान बचाने के लिए घरों व प्रतिष्ठानों से बाहर आ गए। घटना की जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और लोगों को फैक्ट्री की ओर जाने से रोक दिया। वहीं दमकल की गाड़ियों ने पहुँचते ही मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने में जुट गए।

दर्जनभर दमकल भी आग को काबू में करने में नाकाम साबित हो रहे थे तब सेना से मदद मांगी गई है प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर सब्जी मंडी के पास शाहगंज के चारबाग निवासी दीपक मनचंदा की जूते के सोल बनाने की फैक्ट्री है और इसके पास ही एसपी के पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा की आगरा केमिकल नाम से केमिकल फैक्ट्री है सोमवार करीब दो बजे दीपक मनचंदा की सोल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई दमकल मौके पर पहुंची आग ने विकराल रूप ले लिया पास की केमिकल फैक्ट्री में पहुंचते ही आग और बढ़ गई आग की लपटों के साथ आसमान और काला धुआं उठ रहा था
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी सिटी ने बताया कि जूते की सोल बनाने में जो कैमिकल इस्तेमाल होता है यह उसकी फैक्ट्री थी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय फैक्ट्री में कोई नहीं था लेकिन हादसा भीषण है। इस भीषण आग को बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया है। वहीं एयरफ़ोर्स और आर्मी से भी दमकल की गाड़ियों के लिए कांटेक्ट किया गया है। फैक्ट्री के आसपास रिहायशी इलाके हैं, उन्हें खाली करा दिया गया है जिससे किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
फिलहाल फैक्ट्री में लगी भीषण आग को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियों से एक साथ आग बुझाने का कार्य चल रहा है लेकिन इस आग से फैक्ट्री में करोडों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं आग कैसे और किन कारणों से लगी यह जांच का विषय है।

Exit mobile version