Site icon OmExpress

सिक्ख समाज के बरिष्ठ समाज सेवी संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा किया गया पौधारोपण

आगरा । पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता व जीवन मे पौधो की महत्वत्ता को लेकर आगरा सिक्ख समाज के बरिष्ठ समाज सेवी संत बाबा प्रीतम सिंह द्वारा पौधरोपण कर लोगो अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिये जागरूक किया।
रविवार को आगरा के बालूगंज स्थित 23 नंबर कोठी पर शहर के बरिष्ठ समाजसेवी संत बाबा प्रीतम सिंह ने वृक्षारोपण करते हुए वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हमारे जीवन मे पेड़ पौधों की महत्वता का संदेश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि पेड़ जहां एक ओर ऑक्सीजन देता है वहीं दूसरी ओर छाया के साथ साथ फल भी देता इस वक्त अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उसका रख रखाव भी जरूरी है।उन्होंने समाज से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।


आगे भविष्य में नीम,पीपल, बरगद जैसे पेड़ लगाने का संकल्प लिया।
व बताया कि सिक्ख यूथ वेलफेयर आर्गेनाईजेशन की ओर से जो पूर्व में निशुल्क कनशनट्रेशन का वितरण किया था वो भी अब यहां से किया जाएगा
पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान बरिष्ठ समाजसेवी संत बाबा प्रीतम सिंह जी के साथ कुलदीप सिंह गुजराल,कंवलदीप सिंह, समन्वयक बंटी ग्रोवर, गुरमीत सिंह सेठी, परमजीत सिंह मक्कर, बंटी ओबराय,चौधरी मनजीत सिंह,मास्टर गुरनाम सिंह,
बंटी चावला , हरविंद्र सिंह आहूजा,पाली सेठी,स्वर्ण सिंह,ज्ञानी कुलविन्दर सिंह,अमरीक सिंह व शहर के अन्य समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version