Site icon OmExpress

सिद्विकुमारी ने अनेक क्षेत्रों में संपर्क साधकर अपने पक्ष में वोट मांगे

बीकानेर। बीकानेर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी सिद्विकुमारी ने अनेक क्षेत्रों में संपर्क साधकर अपने पक्ष में वोट मांगे। जनसंपर्क की शुरूआत सादुलगंज स्थित रामस्नेही सम्प्रदाय के स्वागत समारोह से की। जहां डॉ सोहन सिंह,रामलाल व मीरा बाई राजपुरोहित की अगुवाई में रामस्नेही सम्प्रदाय से जुड़े अनुयायियों ने भाजपा प्रत्याशी का अभिनंदन कर आशीर्वाद दिया। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी उदयरामसर स्थित मुरलीसिंह यादव मेमोरियल कॉलेज पहुंची। जहां कुलदीप यादव की अगुवाई में स्वागत करने के बाद उदयरामसर गांव में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सिद्विकुमारी ने अपने विकास कार्यों के आधार पर वोट मांगे। जनसंपर्क में चन्द्रशेखर शर्मा,दीपक यादव,प्रकाश,कुलदीप यादव,राहुल डीडवानिया मौजूद रहे। वहीं अर्चना कलर लैब के आगे,चौखूंटी पुलिया के पास,धुडी बाई धर्मशाला के पीछे भी जनसंपर्क कर कमल के फूल पर बंटन दबाने की अपील की। इस अवसर पर अरूण अग्रवाल,सुमन जैन,श्याम चायल,सीताराम टाक,मुकेश आचार्य सहित क्षेत्र के लोग,कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version