Site icon OmExpress

सिने अभिनेता सुनील दत्त अभिनव से राजनीति तक का सफर

पटना , (अनमोल कुमार ) – ओम एक्सप्रेस
6 जून 1929 को बहुचर्चित अभिनेता सुनील दत्त का जन्म झेलम जिला हाल का पाकिस्तान में हुआ था । उनका असली नाम बलराज दत्त था । भारतीय फिल्मों के विख्यात अभिनेता निर्माता निर्देशक और पंजाबी फिल्म मे भी उन्होंने बखूबी भूमिका निभाई । जय हिंद कॉलेज मुंबई से स्नातक उत्तीर्ण होने के बाद इन्हें रेडियो शिलांग में काम करने का मौका मिला ।

फिल्मी कैरियर 1955 मे रेलवे प्लेटफार्म से शुरू की । मदर इंडिया पड़ोसन नागिन जानी दुश्मन वक्त आदि में शोहरत हासिल की ।उन्होंने अपना आखरी अभिनय एमबीबीएस मुन्ना भाई मे की । 1984 में कांग्रेस शासनकाल में उत्तर पश्चिम मुंबई से लोकसभा की सीट जीती ।तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के काल में 2004 से 2005 तक युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय मे केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य किया ।
उनकी पत्नी नरगिस दत्त 1958 से 1981 तक साथ निभाए उनके बच्चे संजय दत्त प्रिया दत्त नम्रता दत्त है।सुनील दत्त को फिल्म फेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पद्मश्री आदि सम्मान से नवाजा गया ।

Exit mobile version