Site icon OmExpress

सीएम गहलोत करेंगे महावीर रांका का सम्मान

बीकानेर। बीकानेर नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष और मस्त मण्डल सेवा संस्थान के संरक्षक महावीर रांका को एक और सम्मान इसी महीने मिल रहा है। हाल ही में जहां उन्हें तेरापंथ युवक संघ का प्रतिष्ठित युवा गौरव सम्मान मिला आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में बेंगलोर में मिला है, वहीं इसी 18 नवम्बर को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अजमेर में रांका को सम्मानित करेंगे।

रांका को यह सम्मान उनकी संस्था मस्त मंडल सेवा संस्थान के माध्यम से बालिका व शिशु गृह के उन्नयन के लिए किए गए कार्यों के फलस्वरूप मिल रहा है।
बाल अधिकारिता विभाग के शासन सचिव ने रांका को इस आशय की जानकारी देते हुए 18 नवम्बर की सुबह 10 बजे अजमेर में चल रहे कार्यक्रम ‘बाल-संगम’ में उपस्थित रहने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, कारपोरेट घरानों, बैंक आदि को सम्मानित किया जाएगा।

विदित रहे महावीर रांका ने अपनी संस्था के अलावा भी व्यक्तिगत प्रयासों से कुछ बेसहारा और जरूरतमन्द बच्चियों की शिक्षा-दीक्षा की जिम्मेदारी उठा रखी है।बतादे रांका की उलब्धियो को लेकर ओम एक्सप्रेस ने दिवाली विशेषांक में छापी की विशेष खबर ओम एक्सप्रेस की तरफ से रांका को हार्दिक शुभकामनाएं.

Exit mobile version