Site icon OmExpress

सीएम गहलोत के ‘स्पेशल 23’ ने ली शपथ

जयपुर। राजभवन में आज मंत्रिमंडल के 23 सदस्यों को राज्यपाल कल्याण सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले 18 विधायक पहली बार मंत्री बने है, जबकि पहली बार चुनकर आए 25 से अधिक विधायकों में से किसी को भी मंत्री नहीं बनाया है। केवल राष्ट्रीय लोकदल के विधायक सुभाष गर्ग को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। 11 महिला विधायकों में से एकमात्र सिकराय विधायक ममता भूपेश को मंत्री बनाया गया है। मुस्लिमों में भी सिर्फ पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद को मौका दिया है।

कैबिनेट मंत्री- बीडी कल्ला (बीकानेर), शांति धारीवाल (कोटा उत्तर), परसादी लाल (लालसोट), रमेश मीणा (सपोटरा), प्रताप सिंह (सिविल लाइंस), विश्वेंद्र सिंह (डीग-कुम्हेर) को मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है। केकड़ी विधायक रघु शर्मा, झोटवाड़ा से लालचंद कटारिया, अंता से प्रमोद जैन भाया, बायतू से हरीश चौधरी, सुजानगढ़ से मास्टर भंवरलाल मेघवाल, चित्तौडगढ़़ से उदयलाल आंजना, पोकरण विधायक सालेह मोहम्मद ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।


राज्यमंत्री और स्वतंत्र प्रभार– लक्ष्मणगढ़ (सीकर) विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, सिकराय से ममता भूपेश, बांसवाड़ा से अर्जुन बामनिया, कोलायत से भंवर सिंह भाटी, सांचौर से सुखराम विश्नोई, हिंडौली से अशोक चांदना, अलवर ग्रामीण से टीकाराम जूली, वैर से भजनलाल जाटव, कोटपूतली से राजेन्द्र यादव और गठबंधन दल आरएलडी के भरतपुर से विधायक सुभाष गर्ग राज्यमंत्री या स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री के रूप में शपथ ली।
पहली बार ये 18 मंत्री बनेंगे- रघु शर्मा, लाल चंद, विश्वेंद्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश मीणा, प्रताप सिंह, उदयलाल आंजना, सालेह मोहम्मद, गोविंद डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवर सिंह, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जूली, भजनलाल, राजेन्द्र यादव, सुभाष गर्ग।


तीन पूर्व सांसदों को मौका- मंत्रिमंडल में तीन पूर्व सांसदों को भी जगह दी गई है। हरीश चौधरी, लालचंद कटारिया और रघु शर्मा को मंत्री बनाया गया है। इसमें कटारिया यूपीए सरकार दो में ग्रामीण राज्यमंत्री रह चुके है।
मोदी लहर में जीतने वाले विधायकों को मौका
मोदी लहर में जीतकर आए रमेश मीना, गोविंद डोटासरा, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना और राजेंद्र यादव को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।(PB)

Exit mobile version