Site icon OmExpress

सीएम गहलोत बोले- महंगाई बढ़ाने वाला, उद्योगपतियों की जेब भरने वाला साबित होगा बजट


जयपुर।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट (Union Budget) पेश किया है। बजट पेश होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों की तरफ से कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा है कि केंद्रीय बजट महंगाई बढ़ाने वाला, उद्योगपतियों की जेब भरने वाला एवं आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला साबित होगा।
राजकोषीय घाटा दोगुना हो गया है
सीएम गहलोत ने ट्वीट किया कि, ”यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला, उद्योगपतियों की जेब भरने वाला एवं आम आदमी, किसान, मजदूर की जेब खाली करने वाला बजट साबित होगा।” उन्होंने कहा कि पिछले 7 साल में केन्द्र सरकार का राजकोषीय घाटा दोगुना हो गया है, इस बजट के बाद ये घाटा और बढ़ने वाला है। बजट में किसान, आम आदमी, गरीब, महिलाओं एवं वंचित वर्ग के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं हैं।

ठोस कार्य योजना नहीं
अशोक गहलोत ने कहा कि बजट में रोजगार के लिए नए आंकडे पेश किए गए हैं परन्तु इसकी कोई ठोस कार्य योजना नहीं बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा, जल जीवन मिशन में केन्द्र राज्य का खर्च 90:10 के अनुपात में करने, जैसलमेर-कांडला रेलवे लाइन एवं गुलाबपुरा में मेमू कोच की स्थापना के लिए कोई घोषणा नहीं की गई।

Exit mobile version