Site icon OmExpress

सीएम ममता की सुरक्षा मे चोरों ने लगाई सेंद, सुरक्षाकर्मियों की 2 रिवॉल्वर सहीत बैग चोरी

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की सुरक्षा करने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ ही चोरी की वारदात हो गई है। ये घटना कूचबिहार की है, जहां चोरों ने सुरक्षाकर्मियों की रिवॉल्वर ही चोरी कर ली है, इतना ही नहीं मोबाइल फोन और कुछ रुपए भी गायब हैं जो एक बैग में थे। बुधवार को असम से ट्रेन में वापस आ रहे ममता बनर्जी के सुरक्षाकर्मियों का एक बैग लापता हो गया। इसी बैग में सुरक्षाकर्मियों के 2 रिवॉल्वर भी रखे हुए थे। अब जानकारी दी गई है कि सीएम ममता बनर्जी फ्लाइट से गुवाहटी जा रही थीं। अब क्योंकि फ्लाइट में उनके साथ सिर्फ दो ही सुरक्षाकर्मी जा सकते थे, ऐसे में बाकी के 12 सुरक्षाकर्मी ट्रेन से पहले ही गुवाहाटी पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंदिर में पूजा और दर्शन करने गई थीं। वापसी में यही 12 सुरक्षाकर्मी ट्रेन से कोलकाता वापस आ रहे थे। कल सुबह कूचबिहार स्टेशन में इनको पता चला कि एक बैग गायब है। पश्चिम बंगाल पुलिस और रेल पुलिस की मदद से छानबीन कर बैग को तलाशने का काम शुरू हो चुका है। हालांकि इस मामले में प्रशासन पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है और आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा रहा है

Exit mobile version