Site icon OmExpress

सीएसपी संचालक की बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख रुपया निकाला..

-थाने से महज 50 गज की दूरी पर पोस्ट ऑफिस के सामने की घटना..

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-लॉक डाउन 4 समाप्त होने के साथ ही जिले के त्रिवेणीगंज में एक बार फिर से उचक्कों का उत्पात शुरू हो गया है।लॉक डाउन से पहले तक उचक्के एक दर्जन से अधिक वारदात को अंजाम दे चुके है लेकिन आज तक पुलिस एक भी उचक्के को नहीं पकड़ पाई है।

उचक्कों ने पुलिस की इसी कमजोरी का फायदा उठाते हुए मंगलवार को दिनदहाड़े थाना से महज 50 गज की दूरी पर पोस्ट ऑफिस के सामने से लगभग 11 बजे ग्राहक सेवा केंद्र(सीएसपी) के संचालक की बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख रुपया निकाल लिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पत्रघट्टी वार्ड 8 निवासी राहुल कुमार जो कि बाजार क्षेत्र के मंगलबाजार पर ग्राहक सेवा केंद चलाते है।स्टेट बैंक से डेढ़ लाख रुपया की निकासी कर डिक्की में रख वहां चलकर थाना रॉड स्थित पोस्ट ऑफिस के आगे बाइक को खड़ी कर आधार कार्ड रिसीव कराने लगा।इसी दौरान कुछ मिनट के पश्चात देखने पर बाइक की डिक्की टूटी थी और बैग में रखा पैसा गायब पाया।घटना की जानकारी थाने को दे दी गई है।

Exit mobile version