Site icon OmExpress

सीडीएस रावत, कल्याण सिंह को पद्म विभूषण व गुलाम नबी को पद्म भूषण

4 को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण व 107 हस्तियों को पद्मश्री देने का ऐलान

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार 4 हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है जबकि पद्म भूषण सम्मान 17 और पद्मश्री पुरस्कार 107 लोगों को दिया गया है।
पिछले साल दिसंबर में देश ने अपने पहले सीडीएस बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई थी। अब उनके शौर्य को सलाम करने के लिए सरकार ने उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला किया है। उनके अलावा अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरा रहे के उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता कल्याण सिंह को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित करने जा रही है। उनका भी पिछले साल खराब स्वास्थ्य की वजह से निधन हो गया था।
इस बार सरकार द्वारा वैक्सीन निर्माताओं को भी सम्मान दिया गया है। साइरस पूनावाला, कृष्णा इला और सुचारिता इला को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद, बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य और कलाकार विनय बनर्जी को भी पद्म विभूषण दिया जाएगा।

Exit mobile version