Site icon OmExpress

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए बचत खाते श्री गोपेश्वर विद्यापीठ में लगा विशेष शिविर

बीकानेर। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कचहरी स्थित डाकघर के तत्वावधान में गंगाशहर के श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी जगदीश बीठ्ठू ने बताया कि इस शिविर का उद्घाटन वार्ड पार्षद सुशील कुमार सुथार व पैपा के प्रदेश समन्वयक गिरिराज खैरीवाल ने किया। सहायक अधीक्षक, मंडल कार्यालय, बीकानेर अरुण सोलंकी के निर्देशन में लगाए गए इस शिविर में 108 बालिकाओं के खाते खोले गए। श्री सोलंकी ने इस अवसर पर सुकन्या समृद्धि योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी।
इस अवसर पर समाजसेवी नरपतसिंह बीठ्ठू, किशनलाल खत्री, चंद्रसिंह शेखावत,
अरुण सुथार, गोविंद सिंह राजपुरोहित, रवि सिरोही, श्रीमती संजना शर्मा इत्यादि ने सेवाएं दी।

Exit mobile version