Site icon OmExpress

सुजानदेसर गोचर भूमि पर हो रहे कब्जे को लेकर ज्ञापन सौंपा

बीकानेर।सुजानदेसर गोचर भूमि पर पटवारी और भू माफियाओं ने मिलकर के बड़ी गड़बड़ी की है उस के संदर्भ में सोमवार को एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल व संभागीय आयुक्त नीरज के पवन से मिलकर इस प्रकरण ज्ञापन दिया.। भागीरथ नंदनी संस्था के अध्यक्ष मिलन गहलोत ने बताया कि गोचर भूमि की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और जिन लोगों ने मिलकर के जमीन को खुर्द बुर्द किया है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ज्ञापन देने वालों में नारी निकेतन की अध्यक्ष शशि कला राठौड़ महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव प्रियंका गहलोत सोलंकी श्रीमती शारदा कृष्णा गहलोत विशाल गहलोत अशोक कुमार कच्छावा अशोक जावा छगनलाल गहलोत पप्पू राम सांखला माणक चंद गहलोत गंगाराम गहलोत चंपालाल संपत लाल सांखला आदि लोग उपस्थित थे संभागीय आयुक्त ने तुरंत एक्शन लेते हुए कहा कि इसकी तुरंत दांत करवाकर के और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिला कलेक्टर ने भी भरोसा दिलाया कि निष्पक्ष जांच होगी।

Exit mobile version