Site icon OmExpress

सुनारों की गवाड़ में ज्वेलरी की दुकान लूटने का प्रयास ..

बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र में आज दोपहर एक ज्वैलरी की दुकान पर लूट की नियत से आए एक बाईक सवार ने दुकान में तोडफ़ोड़ की। इस दौरान लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर मौके पर बाईक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने कोतवाली थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र में जेपी ज्वैलर्स के मालिक जगदीश प्रसाद ने बताया कि आज दोपहर एक युवक अचानक हथौड़ा लेकर दुकान में आया और सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे के तार तोड़कर दुकान में तोडफ़ोड़ करने लगा।

विरोध करने पर हाथापाई भी हुई। इस दौरान दुकान का स्टाफ व क्षेत्रवासी एकत्रित हुए तो युवक हड़बड़ाहट में अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने सीसीटीवी में आए फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version