नई दिल्ली।राहुल प्रियंका गाँधी सेना ने भारत रत्न राजीव गाँधी जी की जयंती पर राजीव गाँधी रत्न पुरस्कार का आयोजन किया एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी जी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी हरियाणा एवं मध्यप्रदेश सुनील अरोड़ा को राजीव गाँधी रत्न अवार्ड व पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में राहुल प्रियंका गाँधी सेना लगातार मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कहा कि सुनील अरोड़ा एक मेहनती कर्मठ और ईमानदार नेता है। वह हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हैं और कांग्रेस एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना को मजबूत करने के लिए जनता के बीच रहकर कार्य करते रहते हैं। राहुल प्रियंका गाँधी सेना आज अगर देश के हर हिस्से से जनता का प्यार पा रही हैं तो वह सुनील अरोड़ा की सच्ची निष्ठा का ही फल हैं।
राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा व मध्यप्रदेश प्रभारी सुनील अरोड़ा ने हिंदुस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व0 श्री राजीव गाँधी जी को याद करते हुए कहा की राजीव गाँधी जी देश में कंप्यूटर क्रांति लेकर आए थे। आधुनिक भारत बनाने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। श्री राजीव गाँधी जी का पंचायतीराज को मजबूत करने के लिए कानून लेकर आना एक ऐतिहासिक फैसला रहा हैं जिसका फायदा सभी ग्रामीण क्षेत्रों में हुआ हैं। सुनील अरोड़ा ने कहा की श्री राजीव गाँधी जी ने हमेशा हरित क्रांति श्र्वेत क्रांति और संचार क्रांति में कार्य किया हैं वह एक सरल व्यक्तित्व के नेता थे और हमेशा हिन्दुस्तान के लोगो के दिलों में जिन्दा रहेंगे।

